जीवन की सफलता अंकों की होड़ में नहीं

निर्मला स्कूल. सम्मानित हुए मैट्रिक के 13 छात्र, बोले वक्ता चक्रधरपुर : निर्मला इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. समारोह में प्राचार्या स्निग्धा चटर्जी, बेंगोली एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार मुखर्जी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण […]

निर्मला स्कूल. सम्मानित हुए मैट्रिक के 13 छात्र, बोले वक्ता

चक्रधरपुर : निर्मला इंगलिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. समारोह में प्राचार्या स्निग्धा चटर्जी, बेंगोली एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार मुखर्जी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण चक्रवर्ती बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. इस अवसर पर विद्यालय के 13 सफल छात्रों को प्रशस्ति पत्र, गुलदस्ता और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक सह विद्यालय के सचिव किशोर विशाल ने किया. डॉ दुल्लू ने धन्यवाद ज्ञापन किया गया. मौके पर पवन शंकर पांडेय, विद्यालय प्रशासक अमिताभ चटर्जी, रवि कुमार, आरएन पांडेय, अंजना अधिकारी, पार्वती महतो, रजनी लकड़ा, मो शोएब, अरशी जमाल, मंजु प्रमाणिक आदि उपस्थित थे.
बच्चों में विषय का ज्ञान जरूरी :समारोह को संबोधित करते हुए लक्ष्मीनारायण चक्रवर्ती ने कहा कि 1971 में स्थापित निर्मला स्कूल शहर के लिए गौरव है. यहां का परिणाम हमेशा काफी बेहतर होता है. प्रदीप मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी प्रतिशत की चिंता करने के बजाय ज्ञान हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए. जीवन की सफलता अंकों के प्रतिशत से नहीं आंका जा सकता. असल चीज ज्ञान है. आप में विषय का ज्ञान है, तो आपका भविष्य उज्जवल है. प्राचार्या स्निग्धा चटर्जी ने कहा कि हम बेस्ट देते आ रहे हैं. इस वर्ष भी हमारे बच्चों ने काफी बेहतर परिणाम दिया है.
ये छात्र हुए सम्मानित
प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शाहबाज आलम, श्रुति जायसवाल, नूपुर कुमारी साव, रिया यादव, रिया गुप्ता, शादाब अंसारी, जितेंद्र मंडल, हेमसागर प्रधान, शुभम गुप्ता, जया गर्ग, संस्कृति कुमारी तथा द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली चुमकी भौमिक व आयुष पाड़ेया को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >