चार गांवों के लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

मनोहरपुर. प्रशासनिक अमला पहुंचा चिरिया, पेयजलापूर्ति योजना का लिया जायजा पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिरिया पंचायत के चार गांवों में पेयजलापूर्ति योजना पर काम चल रहा है. इसके तहत ग्रामीणों को पाइप लाइन से घरों में शुद्ध पानी की सप्लाई की जायेगी. मनोहरपुर : चिरिया पंचायत के चार गांवों के ग्रामीणों को जल्द ही पीने […]

मनोहरपुर. प्रशासनिक अमला पहुंचा चिरिया, पेयजलापूर्ति योजना का लिया जायजा

पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिरिया पंचायत के चार गांवों में पेयजलापूर्ति योजना पर काम चल रहा है. इसके तहत ग्रामीणों को पाइप लाइन से घरों में शुद्ध पानी की सप्लाई की जायेगी.
मनोहरपुर : चिरिया पंचायत के चार गांवों के ग्रामीणों को जल्द ही पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा. इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गयी पेयजलापूर्ति योजना का कार्य जोरों पर है. उक्त बातें कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त अरुण कुमार ने कही. रविवार दोपहर करीब 12 बजे आयुक्त अरुण कुमार नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक अमला मनोहरपुर पहुंचा. इस दौरान मुख्य रूप से चिरिया पंचायत शुरू होने वाली जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी, पुलिस अधीक्षक माइकल एस राज, प्रशिक्षु आइएएस नैंसी सहाय, अभियान एएसपी मनीष रंजन, प्रशिक्षु आइएफएस मनीष तिवारी के अलावा मनोहरपुर के बीडीअो देवेंद्र कुमार, सीअो, पुलिस निरीक्षक प्रेम मोहन प्रसाद मेहता, थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास, थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह, कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पवन समेत काफी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे.
चेकडैम से हुई निरीक्षण की शुरुआत : निरीक्षण की शुरुआत अंकूवा रिजर्व फोरेस्ट क्षेत्र में झरने के समीप निर्माणाधीन चेकडैम से की गयी. यहां विभागीय अभियंताओं को चेकडैम की उंचाई लगभग एक मीटर उठाने का निर्देश दिया गया. वापसी क्रम में थोड़ी दूर पर निर्माणाधीन तालाब की गहराई दो मीटर बढ़ाने काे कहा गया.
इसके बाद बिनुंवा गांव में बन रहे फिल्टरेशन प्लांट 2 का मुआयना किया गया. फिल्टरेशन प्लांट 1 में वर्तमान में पानी की उपलब्धता के साथ-साथ इससे होने वाले फिल्टरेशन की जानकारी ली. इससे 2 सौ मीटर की दूरी पर स्थित मिनिरल्स फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण किया. इस दौरान इस फिल्टरेशन प्लांट को ऊपर से ढंकने के लिए सोलर प्लेटों का उपयोग किये जाने की बात आयुक्त ने कही. उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट से आसपास क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >