चक्रधरपुर. आंधी-बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में मचायी तबाही, घंटों बिजली गुल
चक्रधरपुर : शनिवार को आयी आंधी-बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में जम कर तबाही मचायी है. आंधी से जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ गिर गये हैं. कई घरों के छप्पर उड़ गये. पोल और तारें टूट कर गिर गये हैं. इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
गुलकेड़ा पंचायत के नारा सामड, सुनु सुरीन, विनोद सुरीन, गंगाराम खंडाइत, राजेश सामड, पोंडेराम सामड, जामुन सामड समेत दर्जनों घरों का छप्पर उड़ गये. इससे ये लोग खुले आसमान के नीचे आ गये हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि आंधी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घरों के क्षतिग्रस्त होने से हमें और हमारे परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरकार जल्द से जल्द मुआवजा दे, ताकि घरों की मरम्मत करा सकें. इस संबंध में गांव के मुखिया पोंडेराम सामड ने कहा कि आपदा प्रबंधन से ग्रामीणों को मुआवजा देने के लिए सूची बना कर आवेदन लिख लिया गया है. सोमवार को सीओ कार्यालय जा कर सभी लोग मुआवजा के लिए आवेदन जमा करेंगे.
