मंझारी : सर्पदंश से महिला की मौत

चाईबासा : मंझारी प्रखंड अंतर्गत सालेसाई गांव के गऊमुटु टोला में सांप के काटने से चांदमनी बिरुवा (27) की मृत्यु हो गयी. घटना गुरुवार रात लगभग 12 बजे की है. महिला अपने घर में खाट पर सोयी हुई थी. इसी दौरान सांप ने चांदमनी बिरुवा के हाथ के अंगूठे में काट लिया. इसके बाद महिला […]

चाईबासा : मंझारी प्रखंड अंतर्गत सालेसाई गांव के गऊमुटु टोला में सांप के काटने से चांदमनी बिरुवा (27) की मृत्यु हो गयी. घटना गुरुवार रात लगभग 12 बजे की है. महिला अपने घर में खाट पर सोयी हुई थी. इसी दौरान सांप ने चांदमनी बिरुवा के हाथ के अंगूठे में काट लिया. इसके बाद महिला जग गयी. उसने घरवालों को जगाया. प्राथमिक इलाज के तौर पर घरवालों ने घर पर ही महिला के हाथ के उस हिस्से को कपड़े से बांध दिया. शुक्रवार की सुबह आठ बजे उसे सदर अस्पताल भरती कराया गया. यहां इलाज के दौरान 11 बजे महिला ने दम तोड़ दिया. महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >