रेलवे : प्रोन्नति के लिए 31 तक भरें आवेदन

चक्रधरपुर : रेलवे के वरीय कार्मिक विभाग द्वारा एक सकुर्लर जारी कर ग्रुप डी रेलकर्मचारियों को एंबुलेंस चालक ग्रुप थ्री में पदोन्नति देने का विकल्प दिया है. इनमें दो स्वीकृत पद ( यूआर-1 व एससी-1) है. इन पदों पर ग्रुप डी रेलकर्मी आवेदन भर सकेंगे. रेलवे में कम से कम तीन साल काम कर चुके […]

चक्रधरपुर : रेलवे के वरीय कार्मिक विभाग द्वारा एक सकुर्लर जारी कर ग्रुप डी रेलकर्मचारियों को एंबुलेंस चालक ग्रुप थ्री में पदोन्नति देने का विकल्प दिया है. इनमें दो स्वीकृत पद ( यूआर-1 व एससी-1) है. इन पदों पर ग्रुप डी रेलकर्मी आवेदन भर सकेंगे. रेलवे में कम से कम तीन साल काम कर चुके हैं. शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा पास है और आयु सीमा 35 साल से अधिक है. चार चक्का का ड्राइविंग लाइसेंस है. ऐसे ग्रुप डी रेलकर्मी एंबुलेंस चालक ग्रुप सी पद में जाने के लिये आवेदन सीनियर डीपीओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >