डेढ़ लाख की लकड़ी जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मनोहरपुर : प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी मनीष तिवारी ने बुधवार को दो अलग-अलग मामले में लगभग डेढ़ लाख रुपये की अवैध लकड़ी जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर जराईकेला के जमाल गांव के एक घर में रखी गयी भारी मात्रा में जलावन की लकड़ी जब्त […]

मनोहरपुर : प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारी मनीष तिवारी ने बुधवार को दो अलग-अलग मामले में लगभग डेढ़ लाख रुपये की अवैध लकड़ी जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर जराईकेला के जमाल गांव के एक घर में रखी गयी भारी मात्रा में जलावन की लकड़ी जब्त की गयी. दूसरी ओर बुधवार की रात अकाईसीडा नाला के पास से लकड़ी तस्करी में लगे भालूलता निवासी बेंजामीन मिंज व दशरथ गौड़ को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से छह पीस सिल्पर की लकड़ी जब्त की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >