चाईबासा: विक्षिप्त ने की आत्महत्या

चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत ईचाकुटी के हाथीमंडा गांव निवासी सिंगा आल्डा (44) ने इमली के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है. घटना मृतक के घर के पास की है. परिजनों ने बताया कि मृतक सिंगा आल्डा विक्षिप्त था. घर में मृतक का किसी से कोई […]

चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत ईचाकुटी के हाथीमंडा गांव निवासी सिंगा आल्डा (44) ने इमली के पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है. घटना मृतक के घर के पास की है. परिजनों ने बताया कि मृतक सिंगा आल्डा विक्षिप्त था. घर में मृतक का किसी से कोई तनाव या विवाद नहीं था.

घर में उसकी पत्नी एवं पांच बच्चे हैं. रविवार रातभर सिंगा के घर नहीं आने पर सोमवार की सुबह घरवालों ने मृतक की खोजबीन की, तो घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित इमली के पेड़ से सिंगा का शव झूलता हुआ पाया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >