हत्या की गयी है,जांच करे पुलिस

चक्रधरपुर : टाटा मैजिक वाहन चालक मो आसिफ खान के मौत के दूसरे दिन विधायक शशिभूषण सामड मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पोटका पहुंचे. जहां मृतक के पिता मो अहमद खान, भाई मो अरसद खान, मो आरिफ खान, मो आबीद खान व बहन पप्पी खातून, निशा खातून से मुलाकात कर सरकार से मिलने वाली […]

चक्रधरपुर : टाटा मैजिक वाहन चालक मो आसिफ खान के मौत के दूसरे दिन विधायक शशिभूषण सामड मृतक के परिजनों से मुलाकात करने पोटका पहुंचे. जहां मृतक के पिता मो अहमद खान, भाई मो अरसद खान, मो आरिफ खान, मो आबीद खान व बहन पप्पी खातून, निशा खातून से मुलाकात कर सरकार से मिलने वाली मुआवजा राशि व अन्य लाभों को दिलाने की अाश्वासन दिया. इस दौरान विधायक श्री सामड से परिजनों ने कहा कि यह दुर्घटना नहीं है.

वाहन चालक मो आसिफ खान को मार कर दुर्घटना का रंग दिया जा रहा है. परिजनों ने विधायक से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. इस दौरान श्री सामड ने मो आसिफ खान की मौत कारणों की जांच लिए प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग करने का आश्वासन दिया. मौके पर गोपीनाथ चाकी, संदीप केरकेट्टा, भीम होनहांगा, मो फिरोज, चुन्नू रहमान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >