बंदगांव : नक्सली बंदी बंदगांव प्रखंड में असरदार रहा. कराईकेला, टेबो तथा बंदगांव पुलिस बंदी को लेकर दिनभर मुस्तैद रही. विशेष कर टेबो घाटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इस दौरान डीएसपी अजय केरकट्टा एवं सर्किल इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने टेबो घाटी का मुआवना किया.
घाटी के एनएच-75 पर वाहनों को पुलिस की सुरक्षा में पार कराया गया. नक्सलियों के किसी भी मनसूबे को नकाम करने के लिए पुलिस दिनभर जंगलों में गस्त लगाती रही. कराईकेला थाना प्रभारी बिग्गा तिर्की एवं टेबो थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, बंदगांव थाना प्रभारी सतवीर सिंह दल-बल के साथ टेबो घाटी में डटे रहे. इस दौरान एक भी लंबी दूरी की बसें नहीं चली. बाजार, दुकानें समेत प्रखंड के सभी बैंक बंद रहे. जगह-जगह पुलिस द्वारा जांच अभियान भी चलाया गया. कुल मिलाकर बंद शांतिपूर्ण रहा.
