घटिया वर्दी से जवानों का मनोबल घटा
आरपीएफ की बैठक में कई मुद्दे उठाये गये. कर्मियों की समस्याअों के समाधान के लिए कई िनर्णय लिये गये.
चक्रधरपुर : आरपीएफ जवानों को मिलने वाली वर्दी घटिया है. इससे जवानों का मनोबल घट रहा है. उक्त बातें ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन के चक्रधरपुर रेलमंडल सचिव आरपी सिंह ने कहीं. वे रेलमंडल मुख्यालय में सोमवार को एसोसिएशन के मंडल कार्यकारिणी समिति (डीइसी) की बैठक को संबोधित कर रहे थे.
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एबी यादव ने की. श्री सिंह ने आरपीएफ जवानों की वर्दी पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेलवे प्रबंधन जवानों को वर्दी नहीं देकर वर्दी भत्ता दे. कहा कि झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ व अन्य पारा सैनिक बलों को जोखिम भत्ता मिलता है, लेकिन आरपीएफ को जोखिम भत्ता नहीं दिया जाता है. आरपीएफ में एएसआइ से आइजी तक वरीयता के आधार पर पदोन्नति होती है, लेकिन हवलदार से इंस्पेक्टर तक की पदोन्नति के लिए परीक्षा होती है.
इस पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता व भ्रष्टाचार चरम पर है. विगत दिनों हवलदार से एएसआई की पदोन्नति परीक्षा हुई थी. इसमें 121 पद पर पदोन्नति किया जाना था, लेकिन केवल 33 जवानों को ही पदोन्नति दी गयी. बैठक में चक्रधरपुर रेलमंडल के आरपीएफ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की गयी. साथ ही उनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सचिव आरपी सिंह, आरके सिंह, एसके झा, अोपी यादव, एलएन मंडल, बी राम, एवी राव, पीके रजक आिद मौजूद थे.
‘आम बजट’ आम लोगों के हित में नहीं
जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग को कुछ नहीं मिला. इस बजट से सिर्फ गरीबों व उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा.
मैक्सूयल क्लासेस के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि आम बजट से केवल महंगाई बढ़ेगी. रेडिमेट कपड़े से लेकर कॉस्टमेटिक आइटम महंगे हो जायेंगे. इस बजट से किसानों को लाभ मिला है.
साईं मोंटेश्वरी इंगलिश स्कूल के प्राचार्य
केशव मिश्रा ने कहा कि बजट से किसानों को कई तरह के लाभ मिलेंगे. परंतु मध्यम वर्ग के लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा.
चक्रधरपुर नव निर्माण सेना के संयोजक सीए पदमकेश दूबे ने कहा कि आम बजट आम आदमी के हित में नहीं है. सार्विस टैक्स 14.5 से बढ़ा कर 15 प्रतिशत कर दिये जाने से महंगाई बढ़ेगी.
जेलएन कॉलेज के छात्र संघ के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि सार्विस टैक्स बढ़ने से दौनिक उपयोग में आनेवाली वस्तुएं महंगी हो जायेंगी. इंटरनेट सेवा महंगी होगी. इस बजट से महंगाई व बेरोजगारी बढ़ेगी.
गृहिणी पंकजनी प्रधान ने कहा कि गरीबों को एलपीजी कनेक्शन के लिए 2000 करोड़ रुपये एवं ग्रामीण महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने की योजना सराहनीय है.
