पीएलएफआइ के राहुल व संदीप ने किया आत्मसमर्पण

मनोहरपुर : रोबोकेरा के ग्रामीण चिकित्सक डॉ रामप्रवेश हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय के समीप आत्मसमर्पण कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास ने बताया कि नामजद आरोपियों में डुमिरता गांव निवासी राहुल बड़ाइक एवं ढोढरोबारु गांव निवासी संदीप तोपनो ने आत्मसमर्पण किया है. हत्याकांड के वांछित अन्य आरोपियों […]

मनोहरपुर : रोबोकेरा के ग्रामीण चिकित्सक डॉ रामप्रवेश हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों ने न्यायालय के समीप आत्मसमर्पण कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र रविदास ने बताया कि नामजद आरोपियों में डुमिरता गांव निवासी राहुल बड़ाइक एवं ढोढरोबारु गांव निवासी संदीप तोपनो ने आत्मसमर्पण किया है.

हत्याकांड के वांछित अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. मालूम हो कि 13 नवंबर को पीएलएफआइ दस्ता के प्रमुख आकाशजी, जगन्नाथ नायक समेत दस नक्सलियों द्वारा डॉ रामप्रवेश की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. पुलिस द्वारा जगन्नाथ की निशानदेही पर मृत चिकित्सक के खून से सना शर्ट बरामद किया था. इस संबंध में 13 जनवरी को मनोहरपुर/आनंदपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >