बाहरी से कराना पड़ा काम
चक्रधरपुर के सभी 14 बॉक्स ब्वॉय ने मास्टर पेटी चढ़ाने से इनकार कर दिया है. इससे रेलवे की परेशानी बढ़ गयी है.
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के 14 बॉक्स ब्वॉय शनिवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा करते हुए रेल चालकों की मास्टर पेटी उठाने से इनकार कर दिया. इससे रेलवे को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. ये सभी टाटा के ठेकेदार अविनाश शर्मा के अधीन चक्रधरपुर में कार्य करते हैं.
इनका काम रेल चालकों की मास्टर पेटी इंजन पर चढ़ाने और उतारने का है. मालूम हो कि वर्ष 2011 में रेलवे द्वारा संरक्षा से जुड़ी बॉक्स ब्वॉय के पद को सरेंडर कर दिया गया था. साथ ही पद को निजी हाथों में दे दिया गया. बॉक्स ब्वॉय की हड़ताल से रेलवे की परेशानी बढ़ गयी है. रेलवे वैकल्पिक तौर पर रेलकर्मी व मजदूरों से मजदूरी देकर काम कराने को विवश हो गया है.
ये हैं हड़ताल पर : हड़ताल पर जाने वालों में संतोष मुखी, शीतल मुखी, गोविंदा मुखी, लक्ष्मण मुखी, एस मजूमदार, महेश मुखी, घनश्याम तांती, सनातन तांती, शानु सांडिल, चंद्रशेखर पान, विशाल मुखी, पानु होनहागा शामिल हैं.
