1977 से 2008 के बीच बने जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड नहीं

किरीबुरू : किरीबुरू पंचायत में 1977-78 से 2008 के बीच बने जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड प्रखंड कार्यालय में नहीं है. इस कारण क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनाने व उच्च शिक्षण संस्थान में नामांकन कराने में परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि 1977-78 में सरपंच बने बसंत लाल 2008 तक सरपंच […]

किरीबुरू : किरीबुरू पंचायत में 1977-78 से 2008 के बीच बने जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड प्रखंड कार्यालय में नहीं है. इस कारण क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनाने व उच्च शिक्षण संस्थान में नामांकन कराने में परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि 1977-78 में सरपंच बने बसंत लाल 2008 तक सरपंच का मुहर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनाते रहे.

जबकि 1977-78 के बाद से पंचायत चुनाव बंद हो गया था. इस कारण बसंत लाल की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड नहीं रखा गया है. स्कूल में नामांकन से लेकर अन्य लाभकारी योजना में बसंत लाल के मुहर से जारी जन्म प्रमाण पत्र पर काम होता रहा. बसंत लाल का निधन 2011 में हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >