भोजन से पहले और शौच के बाद धोयें हाथ

चाईबासा : समाज का विकास के लिए लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को प्रभात खबर का प्रेरणा रथ मंगलवार को खूंटपानी पहुंचा. प्रेरणा रथ मंगलवार को प्रखंड के कई गांवों में पहुंचा. यहां कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. लोगों को गांव को स्वच्छ व खुद […]

चाईबासा : समाज का विकास के लिए लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को प्रभात खबर का प्रेरणा रथ मंगलवार को खूंटपानी पहुंचा. प्रेरणा रथ मंगलवार को प्रखंड के कई गांवों में पहुंचा. यहां कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. लोगों को गांव को स्वच्छ व खुद को स्वस्थ रखने का मंत्र दिया. खुले में शौच से नुकसान और शौचालय में शौच से लाभ को बताया गया.
खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की आदत बनाने का मंत्र दिया गया. मौके पर भारतीय लोक कल्याण संस्थान चुटिया के कलाकारों में अनिल कुमार सुगम, राजेश कुमार भारती, कैलाश साह, रोहित साह, रिंकू कुमार, अनिता देवी, सुनिता देवी, मोहन गोराई, विकास मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >