चाईबासा : बसों में लूटपाट, फायरिंग

टैबो घाटी. 30 हथियारबंद नक्सलियों ने बोला हमला चाईबासा/बंदगांव : मंगलवार की शाम करीब सात बजे रांची से चाईबासा आ रही मनीला बस और शक्तिपुंज के यात्रियों के साथ टैबो घाटी में हथियारबंद नक्सली दस्ते ने लूटपाट की. दस्ते में करीब 30 लोग शामिल थे. नक्सलियों ने पहले दोनों बसों की टायर में गोली मारी. […]

टैबो घाटी. 30 हथियारबंद नक्सलियों ने बोला हमला

चाईबासा/बंदगांव : मंगलवार की शाम करीब सात बजे रांची से चाईबासा आ रही मनीला बस और शक्तिपुंज के यात्रियों के साथ टैबो घाटी में हथियारबंद नक्सली दस्ते ने लूटपाट की. दस्ते में करीब 30 लोग शामिल थे. नक्सलियों ने पहले दोनों बसों की टायर में गोली मारी. इसके बाद लूटपाट की और जंगल की ओर फरार हो गये.

खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर बस खड़ी थी. घटनास्थल हेंसाडीह स्थित सीआरपीएफ कैंप से थोड़ी दूर ही बतायी जा रही है. सभी यात्रियों को सुरक्षित हेंसाडीह सीआरपीएफ कैंप ले आया गया था. पश्चिम सिंहभूम के प्रभारी एसपी इंद्रजीत महथा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमारी टीम वारदात स्थल के लिए रवाना हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >