इंजीनियरिंग टीम बनी चैंपियन

चक्रधरपुर : सीकेपी रेल मंडल मुख्यालय में खेले गये रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी. मंगलवार को सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंजीनियरिंग टीम ने आरएसओ टीम को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. समारोह […]

चक्रधरपुर : सीकेपी रेल मंडल मुख्यालय में खेले गये रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनी. मंगलवार को सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इंजीनियरिंग टीम ने आरएसओ टीम को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया.
समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने इंजीनियरिंग टीम को चैंपियन व आरएसओ को उपविजेता का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. वहीं मैन ऑफ द मैच इंजीनियरिंग के अक्षय दास, बेस्ट बॉलर परिचालन के राकेश तिवारी, बेस्ट बल्लेबाज विद्युत विभाग के एस श्रीकांत एवं मैन ऑफ सीरीज का खिताब इंजीनियरिंग के रकीब रजा को मिला.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंजीनियरिंग की टीम ने 12 ओवरों में चार विकेट खोकर कुल 100 रन बनाये. इसमें अक्षय दास ने 32 गेंदों में 45 रन 4 चौकों की मदद से बनायी. प्रताप ने 17 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 18 रन जड़े. रकीब रजा ने 14 गेंदों में 1 छक्का व तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाया.
आरएसओ की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 3 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलते हुए आरएसओ की पूरी टीम 12 ओवरों में मात्र 69 रन ही बना सकी और 31 रनों से शिकस्त का सामना की. आरएसओ के आरके सिंह ने 14 गेंदों में 17 रन, बीके बेहरा ने 9 गेंद 19 रन का योगदान दिया. इंजीनियरिंग के गेंदबाज मानष चौधरी ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट लिये. अंपायरिंग की जिम्मदेरी एन उदय शंकर व प्रदीप सिंहा ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >