चाईबासा : डीसी ने राशि की निकासी के बाद भी स्कूल भवन का निर्माण नहीं करने वाले शिक्षकों को चिन्हित कर एफआइआर दर्ज करने का आदेश डीएसइ को दिया है. डीसी ने पूरे मामले की गहनता से जांच कर अन्य दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
इसके साथ स्कूलों के जर्जर भवन को गिराने और नये भवन का प्रस्ताव बनाने का आदेश जारी किया गया है. विभिन्न स्थानों से स्कूल भवन के आधे-अधूरे निर्माण की बात सामने आने पर डीसी ने उक्त आदेश जारी किया है. वहीं मिड डे मील में नये मेनू के अनुसार खाना नहीं मिलने या मध्यान्ह भोजन बंद होने पर बीइइओ पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है.
