वार्षिक प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पुरस्कृत

चक्रधरपुर : प्राथमिक विद्यालय उर्दू मंडलसाई में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष शाहीन परवीन, उपाध्यक्ष मो शकील अहमद, मुसलिम पंचायत के अध्यक्ष खालिद एकबाल, जमील अहमद, रजिया खातून, संजीदा परवीन, जाकिर हुसैन, मो हसनैन, सुभान […]

चक्रधरपुर : प्राथमिक विद्यालय उर्दू मंडलसाई में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष शाहीन परवीन, उपाध्यक्ष मो शकील अहमद, मुसलिम पंचायत के अध्यक्ष खालिद एकबाल, जमील अहमद, रजिया खातून, संजीदा परवीन, जाकिर हुसैन, मो हसनैन, सुभान अली, तफजीलाा खातून, इमाम हुसैन, सकीना खातून, परवेज आलम आदि उपस्थित रह कर बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये.

पुरस्कार बाने वाले बच्चों में बालिका वर्ग के जलेबी रेस में सिमरन परवीन, जैनब खातून, जासमीन परवीन, 100 मीटर दौड़ में शिफा नाज, सिमरन परवीन, कुलसुम परवीन, बोरा रेस में जासमीन परवीन, सिमरन परवीन, जैनब परवीन, 200 मीटर दौड़ में सिमरन परवीन, जैनब परवीन, जासमीन परवीन तथा बालक वर्ग के जलेबी रेस में साकिब हुसैन, शहबान हुसैन, एहसान रजा, 100 मीटर दौड़ में साकिब हुसैन, शहबान हुसैन, हाशमी रजा, बोरा रेस में शहबान हुसैन, नोमान रजा, साकिब हुसैन, 200 मीटर दौड़ में साकिब हुसैन, शहबान हुसैन, नोमान रजा, चित्रांकन में शहबान हुसैन, नोमान रजा, साहिल रजा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >