जगन्नाथपुर : अपहृत युवती तोड़ेतोपा से बरामद, युवक गिरफ्तार

चाईबासा : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने नोवामुंडी के तोडेतोपा गांव निवासी मोन्ना मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. पीड़िता की मां ने चार फरवरी को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि ओड़िशा के चंपुआ में रहने […]

चाईबासा : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में जगन्नाथपुर पुलिस ने नोवामुंडी के तोडेतोपा गांव निवासी मोन्ना मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. पीड़िता की मां ने चार फरवरी को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने बताया था कि ओड़िशा के चंपुआ में रहने वाली है और अपनी बेटी घर आयी हुई थी

. वह जैंतगढ़ भांगा पुलिया में हांड़िया बेचने जाती थी. इस दौरान वहां टेंट हाउस में काम करने वाले मोन्ना से उसका संपर्क हुआ था. बीते दिनों घर लौटते समय उसकी बेटी का अपहरण कर मोन्ना ले गया है. उसके साथ जबरदस्ती किये जाने की बात भी उसने बतायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करे हुए आरोपी मोन्ना को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. मौके पर ही नाबालिग को बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >