सोनुवा : कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी
सोनुवा : बुधवार की सुबह सोनुवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल फाटक के समीप डाउन मेन लाइन से गुजर रही पीएसीटी नामक मालगाड़ी एक वैगन की कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गयी. इस कारण सुबह करीब 7.35 से 9.25 बजे तक डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा. वहीं रेल फाटक बंद […]
सोनुवा : बुधवार की सुबह सोनुवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल फाटक के समीप डाउन मेन लाइन से गुजर रही पीएसीटी नामक मालगाड़ी एक वैगन की कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो भागों में बंट गयी. इस कारण सुबह करीब 7.35 से 9.25 बजे तक डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा.
वहीं रेल फाटक बंद होने के कारण भी सोनुवा–गोइलकेरा सड़क मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा. इसके बाद रेल कर्मचारियों द्वारा मालगाड़ी की कपलिंग की मरम्मत की गयी, तब जाकर मालगाड़ी सोनुवा स्टेशन पहुंचने के साथ रेल यातायात सामान्य हुआ.
ट्रेनें हुई प्रभावित. सोनुवा में मालगाड़ी के अपलिंक टूटने से डाउन लाइन पर दो ट्रेनें प्रभावित रही. अहमदावाद एक्सप्रेस मनोहरपुर में डेढ घंटे व एल्लेपी एक्सप्रेस गोइलकेरा स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही.
यातायात सुचारू होने पर दोनों ट्रेनों को रवाना किया जा सका.