वाहन के धक्के से वृद्धा जख्मी

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सीकेपी रोड पर मोंजोलिमा गांव की पास छोटा हाथी के धक्के से जानो कुई (55) घायल हो गयी. जानो गांव के चौक के समीप वह बस पकड़ने के लिए खड़ी थी. वृद्धा के सिर में व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी. दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी के साथ […]

चाईबासा : मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सीकेपी रोड पर मोंजोलिमा गांव की पास छोटा हाथी के धक्के से जानो कुई (55) घायल हो गयी. जानो गांव के चौक के समीप वह बस पकड़ने के लिए खड़ी थी. वृद्धा के सिर में व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी. दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया.

बाइक की टक्कर में दो घायल
चाईबासा. सदर अस्पताल के गेट के पास बाइक की टक्कर से यक्ष्मा विभाग के बिसना प्रधान और अवनीश कुमार घायल हो गए. घटना के समय दोनों अस्पताल से निकलकर गेट के सामने पहुंचे ही थे. इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी. दुर्घटना में दोनों को हल्की चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >