ईचा-खरकई डैम का काम बंद हो: बलमुचु

चाईबासा : सदर प्रखंड के कुर्सी गांव में उत्क्रमण मध्य विद्यालय में रविवार को ईचा-खरकई बांध विरोधी ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु ने बतौर मुख्य अतिथि ईचा-खरकई बांध का काम बंद करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि गांव वालों की बांध का काम बंद करने की मांग का वह समर्थन […]

चाईबासा : सदर प्रखंड के कुर्सी गांव में उत्क्रमण मध्य विद्यालय में रविवार को ईचा-खरकई बांध विरोधी ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचु ने बतौर मुख्य अतिथि ईचा-खरकई बांध का काम बंद करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि गांव वालों की बांध का काम बंद करने की मांग का वह समर्थन करते हैं. इस विरोध में वह हमेशा शामिल रहेंगे. मौके पर मानकी-मुंडा ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे. बताया कि इस बांध के बनने से उनका घर तो उजड़ेगा ही, पूरी आदिवासी संस्कृति नष्ट हो जायेगी. मौके पर मारकण्डेय बानरा, डोगर तियू, कृपाल देवगम, अर्जुन, अभिजित, प्रदीप देवगम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >