किरीबुरू : करमपदा से वन विभाग द्वारा ओड़िशा के एक लकड़ी तस्कर राजेश के पकड़े जाने की खबर विश्वस्त सूत्रों से मिली है. हालांकि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, जिसमें प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारी दिलीप यादव शहर से बाहर हैं एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सूत्रों का कहना है कि राजेश ओड़िशा का रहने वाला है एवं वर्षों से लकड़ी तस्करी के कार्यों में लिप्त था. सारंडा से लकड़ियों की तस्करी कर वह मालगाड़ियों से ओड़िशा ले जाने का कार्य करता था. पिछले दिनों भी वन विभाग ने करमपदा से दो तस्करों को कीमती लकड़ियों के साथ पकड़ कर जेल भेजा था.
ओड़िशा का लकड़ी तस्कर धराया
किरीबुरू : करमपदा से वन विभाग द्वारा ओड़िशा के एक लकड़ी तस्कर राजेश के पकड़े जाने की खबर विश्वस्त सूत्रों से मिली है. हालांकि वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, जिसमें प्रशिक्षु आइएफएस अधिकारी दिलीप यादव शहर से बाहर हैं एवं अन्य अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा […]
