9431156201 पर दर्ज करायें भ्रष्टाचार की शिकायत

आज से चाईबासा में सक्रिय हो जायेगा कोल्हान प्रमंडलीय निगरानी ब्यूरो चाईबासा : कोई अफसर, कार्यालय का कर्मचारी या फिर पुलिस कर्मी अगर किसी काम के बदले घूस मांगता है, तो इसकी शिकायत 9431156201 पर करें. यह नंबर सीधे चाईबासा निगरानी ब्यूरो कार्यालय में लगेगा. शुक्रवार से यह ब्यूरो कार्यालय काम करना शुरू कर देगा. […]

आज से चाईबासा में सक्रिय हो जायेगा कोल्हान प्रमंडलीय निगरानी ब्यूरो
चाईबासा : कोई अफसर, कार्यालय का कर्मचारी या फिर पुलिस कर्मी अगर किसी काम के बदले घूस मांगता है, तो इसकी शिकायत 9431156201 पर करें. यह नंबर सीधे चाईबासा निगरानी ब्यूरो कार्यालय में लगेगा. शुक्रवार से यह ब्यूरो कार्यालय काम करना शुरू कर देगा. कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले के लोग इस नंबर पर फोन करके भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं. बुधवार को सुफलसाई स्थित कमिश्नर कार्यालय में निगरानी ब्यूरो का कार्यालय खोलागया है.
सात पुलिस अफसर निगरानी टीम में शामिल
भ्रष्टाचार या घूस लेने की शिकायत पहले रांची निगरानी ब्यूरो में होती थी. अब सीधे चाईबासा निगरानी ब्यूरो कार्यालय में इसकी शिकायत की जायेगी. भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच के लिए सात पुलिसकर्मियों को निगरानी टीम में शामिल किया गया है. जो, शिकायत आने पर मामले की जांच करेंगे और दोषी पर आगे की कार्रवाई करेंगे. टीम में इंस्पेक्टर शकलदेव राम, सब इंस्पेक्टर किशोर तामसोय के अलावा अशोक कुमार, सुधीर ठाकुर, विजय कुमार सिंह, ललन सिंह, दिवाकर कुमार को शामिल किया गया है.
निगरानी ब्यूरो में दी जा सकती है लिखित शिकायत
चाईबासा के निगरानी ब्यूरो कार्यालय में भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत भी दर्ज करायी जा सकती है. इसके लिए आवेदक को एक आवेदन लिखकर सुफलसाई स्थित कमिश्नर कार्यालय में खोले गये निगरानी ब्यूरो के ऑफिस में देना होगा. शिकायत पर ये पुलिसकर्मी जांच करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >