चाईबासा : कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है. अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में इसके आयोजन का निर्णय सिंडिकेट की बैठक में ली गयी थी.
लेकिन विवि की ओर से तिथि की घोषणा अबतक नहीं की गयी है. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल की तिथि का एक प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया है. कुलपति ने कहा कि मुख्य अतिथि की ओर से अंतिम पत्र आने के बाद तिथि तय की जायेगी. वैसे तैयारी शुरू कर दी गयी है.
