छह गिरफ्तार, एक फरार चोरी का माल बरामद

गुवा : सेल अधिकारी के घर चोरी का खुलासा चाईबासा : गुवा अयस्क खदान के वरीय महाप्रबंधक(यांत्रिक) सुदामा मिस्त्री के घर में हुई चोरी के मामले में गुवा पुलिस ने ठाकुरा निवासी आकाश सांडिल समेत छह को गिरफ्तार किया है. पांच लोगों को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा गया है. इनमें नानक […]

गुवा : सेल अधिकारी के घर चोरी का खुलासा
चाईबासा : गुवा अयस्क खदान के वरीय महाप्रबंधक(यांत्रिक) सुदामा मिस्त्री के घर में हुई चोरी के मामले में गुवा पुलिस ने ठाकुरा निवासी आकाश सांडिल समेत छह को गिरफ्तार किया है.
पांच लोगों को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ा गया है. इनमें नानक नगर निवासी राजेश गोप, लालजी हाटिंग निवासी राजू शेख, याकी शेख, खलील शेख, मनिजुल शेख शामिल है. चोरी का मुख्य आरोपी बिट्ट लकड़ा अब भी फरार है. पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक जोड़ा सोने का पाजेब, चांदी की बिछिया, रोल गोल्ड का ब्रासलेट, एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक सुदामा मिस्त्री 12 मार्च को अपने इलाज कराने के लिये वेल्लुरु गये थे.
23 मार्च को लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर से 45,000 रुपया नगद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण आदि की चोरी हो गयी है. जांच में पुलिस को बिट्टू पता चला कि आकाश सांडिल के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया तथा माल आरोपियों को बेच दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >