झामुमो : पुनर्गठन टला, दावेदार बढ़ने से मामला केंद्रीय नेतृत्व को

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला कमेटी का पुनर्गठन करने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक बेनतीजा रही. अध्यक्ष व सचिव पद के लिए पांच-पांच और उपाध्यक्ष पर तीन लोगों की दावेदारी किये जाने के कारण मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजने का निर्णय लिया गया. अब केंद्रीय नेतृत्व […]

चाईबासा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जिला कमेटी का पुनर्गठन करने के लिए गुरुवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक बेनतीजा रही. अध्यक्ष व सचिव पद के लिए पांच-पांच और उपाध्यक्ष पर तीन लोगों की दावेदारी किये जाने के कारण मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजने का निर्णय लिया गया.
अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ही इन तीनों पदों पर पार्टी नेताओं को मनोनीत किया जायेगा. इससे पूर्व रांची से आये पार्टी प्रभारी व युवा झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद पांडेय ने इन तीनों पदों पर आम सहमति बनाने की पूरी कोशिश की. पर, बात नहीं बनी. कोषाध्यक्ष के पद पर एक मात्र सुशील सिरका की ओर से दावेदारी किये जाने के कारण उनका चयन निर्विरोध रूप से किया गया. मौके पर चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, मझगांव विधायक निरल पुरती, मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी, भुवनेश्वर महतो, हिमांशु राय, रोशन पिंगुवा, शिवा पुरती आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >