कैलेंडे इंजीनियरिंग कॉलेज की पहाड़ की झाड़ियों में लगी आग
चाईबासा : कैलेंडे स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पहाड़ के झाड़ियों में दोपहर को आग लग गयी. दो दमकल तथा इंजीनियरिंग के छात्रों के प्रयास से देर शाम आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका था. झाड़ियों में लगी आग से कॉलेज को कोई खास नुकसान तो नहीं पहुंचा था.
लेकिन कई जगह झाडियों में से गुजरे बिजली के तार व पाइप जल कर खास हो गये थे. बताया जाता है कि कॉलेज के सामने की ओर से लगी आग वार्क शॉप से होते हुए दूसरी ओर पहुंच गयी थी. हालांकि किसी तरह का ज्वलनशीन पदार्थ के चपेट में नहीं आने के कारण आग झाड़ियों तक ही सीमित थी. आग फैलते हुए शिक्षकों के आवास तक पहुंच गयी थी.
घटना की सूचना पाकर सबसे पहले पहुंचे पुलिस के जवानों ने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर काफी हद तक आग पर काबू पाया था. बाद में मौके पर पहुंची दमकम की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था.
