प्रेमी के परिजनों ने नकारा, तो प्रेमिका ने खुद को जलाया

चक्रधरपुर : प्रेमी के घरवालों के नकार दिये जाने के बाद प्रेमिका ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. घायल प्रेमिका को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक चोंगासाई गांव निवासी मो […]

चक्रधरपुर : प्रेमी के घरवालों के नकार दिये जाने के बाद प्रेमिका ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा ली. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. घायल प्रेमिका को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक चोंगासाई गांव निवासी मो हकीम उर्फ बादशाह व सिमिदिरी गांव के कश्मीर टोला निवासी रुकैया परवीन (17) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.
दोनों ने 31 मार्च को शादी करने के लिए घर से भाग कर राजखरसावां गये. उसके एक दिन बाद प्रेमी के घरवालों ने दोनों को वापस बुला लिया. वापस बुलाने के बाद प्रेमी मो हकीम के परिजनों ने रुकैया परवीन को अपनाने से इनकार कर दिया. इसके बाद प्रेमिका अपने घर लौट गयी. गुरूवार सुबह 8 बजे रुकैया ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डाल कर आग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की.
इस दौरान परिजनों ने पहुंच कर रुकैया को आग से बचाने की कोशिश की. परंतु तब तक रुकैया का शरीर 70 से 80 प्रतिशत जल गया. घटना की जानकारी चक्रधरपुर थाना को मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर रुकैया के बयान पर प्रेमी मो हकीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रुकैया को एमजीएम भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >