छुट्टी में बंद न करें हॉस्टल व मेस

राइट आइटीआइ का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीओ,छात्रों ने कहा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना रोड में संचालित राइट आइटीआइ का निरीक्षण करने डीपीओ जेजेबी तिर्की पहुंचे. इस दौरान कौशल विकास योजना के तहत आइटीआइ में पढ़ रहे बच्चों का हाल जाना. निरीक्षण के क्रम में विधायक शशि भूषण सामाड, जिला परिषद सदस्य राम लाल मुंडा, नगर […]

राइट आइटीआइ का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीओ,छात्रों ने कहा

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना रोड में संचालित राइट आइटीआइ का निरीक्षण करने डीपीओ जेजेबी तिर्की पहुंचे. इस दौरान कौशल विकास योजना के तहत आइटीआइ में पढ़ रहे बच्चों का हाल जाना. निरीक्षण के क्रम में विधायक शशि भूषण सामाड, जिला परिषद सदस्य राम लाल मुंडा, नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो मौजूद थी. निरीक्षण के दौरान अध्ययनरत विद्यार्थियों ने छुट्टी के दौरान मेस व हॉस्टल संचालित करने की मांग की. विद्यार्थियों ने कहा कि 2 से 6 अप्रैल तक आइटीआइ बंद है.

इस दौरान मेस व हॉस्टल में छुट्टी दे दी गयी है. कुछ विद्यार्थी छुट्टी में घर नहीं जाना चाहते थे. आइटीआइ प्रबंधन द्वारा छुट्टी करने के बाद छात्रों ने इसकी सूचना विधायक श्री शशि सामाड को दिया. विधायक श्री सामाड ने आइटीआइ पहुंच कर बच्चों से बातचीत की. इसके बाद डीपीओ श्री तिर्की को इसकी जानकारी दी. मौके पर डीपीओ श्री तिर्की ने पहुंच कर कहा कि आइटीआइ सरकारी छुट्टी के दौरान मेस व हॉस्टल भी बंद रखना है. वर्तमान समय की हालात को देखते हुए, जो विद्यार्थी हॉस्टल में है उसे भोजन दिया जायेगा. साफ सफाई तथा अन्य मुद्दा पर चर्चा हुयी.

डीपीओ श्री तिर्की ने पांच सदस्यीय एक कमेटी का गठन कर विद्यार्थियों को कई जिम्मेवारी दी. नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो ने कहा कि साफ सफाई की जो शिकायत है, सफाई कर्मचारी को भेज कर सफाई करवा दिया जायेगा. दूरभाष से आइटीआइ के निदेशक सौमेंद्र मंडल ने कहा कि एमओयू में आइटीआइ छुट्टी के दौरान मेस व हॉस्टल बंद रखने का करार हुआ है. बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिये हर पहलु पर ध्यान दिया जाता है. मौके पर आइटीआइ के प्राचार्य स्नेहा जयसवाल समेत विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >