इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया रोबोट

काला रंग देखकर आगे बढ़ेगा रोबोट, इशारा समङोगा व स्वयं को सुरक्षित भी रखेगा मनोज कुमार चाईबासा : झींकपानी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक रोबोट बनाया है. इस रोबोट में तीन तरह के प्रोग्राम डाले गये हैं. पहले प्रोग्राम के तहत यह रोबोट काला रंग को देखकर आगे बढ़ेगा. यानी जिधर-जिधर काला रंग देखेगा, […]

काला रंग देखकर आगे बढ़ेगा रोबोट, इशारा समङोगा व स्वयं को सुरक्षित भी रखेगा
मनोज कुमार
चाईबासा : झींकपानी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक रोबोट बनाया है. इस रोबोट में तीन तरह के प्रोग्राम डाले गये हैं. पहले प्रोग्राम के तहत यह रोबोट काला रंग को देखकर आगे बढ़ेगा. यानी जिधर-जिधर काला रंग देखेगा, उधर, उधर यह रोबोट बढ़ता जायेगा. दूसरे प्रोग्राम के तहत इस रोबोट के बीच में कोई रूकावट आने पर यह वहीं से पीछे की ओर से मुड़ जायेगा.
तीसरे प्रोग्राम के तहत गति के दौरान जहां से इस रोबोट को किनारा मिलेगा और गिरने का खतरा होगा, वहां से भी यह रोबोट अपने को सुरक्षित कर वापस पीछे की ओर मुड़ जायेगा. किसी विशेष कार्य को टारगेट कर इस रोबोट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
दो दिन में 124 स्टूडेंट ने मिल कर बनाया रोबोट
30 व 31 मार्च के अथक प्रयास में महज दो दिनों में ही कुल 124 छात्र-छात्राओं ने मिलकर यह रोबोट बनाया है. अलग-अलग छात्र-छात्राओं ने तीनों प्रोग्राम में से एक-एक प्रोग्राम में काम किया. कई प्रयासों के बाद वे सफल हुए. अन्य जगहों से आयी एक्सपर्ट की टीम ने इस रोबोट के सफल अविष्कार की हरी झंडी दी. इस रोबोट को चार स्टूडेंट के दल नेबनाया है. छात्र इससे उत्साहित है और बेहतर उम्मीद रखकर चल रहे.
आइआइटी खड़गपुर में होगी रोबोट की प्रदर्शनी
इस रोबोट का नवंबर माह में आइआटी खड़गपुर में होने वाली प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है. इंजीनियरिंग छात्रों की ओर से किये गये बेहतर अविष्कार को ही खड़गपुर की इस प्रदर्शनी में शामिल किया जाता है.
इस तरह को अब रोबोट बना सकते हैं छात्र
जैसे गरम केतली पकड़नी हो, किसी चीज को एक जगह से दूसरे जगह ले जाकर रखना हो, उस तरह का रोबोट बनाने का छात्रों ने दावा किया है. छात्रों का कहना है कि उनके पहले प्रयोग में ही इस तरह के रोबोट निर्माण का सूत्र छिपा है, जो अब वे जान गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >