सफाई कर्मी अब सीटी बजा कर ले जायेंगे कूड़ा
बेतिया : बड़े महानगरों की तरह अब आपके शहर में भी कूड़ा उठाव की डोर टू डोर व्यवस्था हो रही है. नप (नगर परिषद) प्रशासन ने इसे गति देने के लिए अपना प्रयास शुरू कर दिया है.
मुहल्लावार डोर-टू-डोर सुविधा के लिए एक एनजीओ का चयन किया जायेगा. इस सुविधा का लाभ जो नगरवासी लेना चाहेंगे उनसे एनजीओ हर महीने 20 रुपये वसूल करेगा. नप बोर्ड ने इस सुविधा को लागू करने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है.
क्या है योजना
नप प्रशासन की ओर से प्रत्येक घर को घरेलू कचरा के लिए एक बाल्टी नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें घर वाले कूड़ा जमा करेंगे. अगले दिन सफाई कर्मी उनके घर जा कर उक्त कूड़े का उठाव करेगा. बदले में हर महीने 20 रुपये शुल्क देना पड़ेगा.
