बार चुनाव में अध्यक्ष के लिए कांटे का मुकाबला

बेतिया : विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सहित 25 पदों पर इस बार कांटे का मुकाबला होगा. वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के खिलाफ इस बार के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं. इससे कयास लगाया जा रहा है कि अध्यक्ष को चुनाव में जीत के लिए मशक्कत करनी […]

बेतिया : विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सहित 25 पदों पर इस बार कांटे का मुकाबला होगा. वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के खिलाफ इस बार के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं. इससे कयास लगाया जा रहा है कि अध्यक्ष को चुनाव में जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी.
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष व उनके बेहद करीबी माने जाने वाले एक अधिवक्ता के चुनाव में आने से मुकाबला थोड़ा और रोचक हो गया है. अभी से अधिवक्ताओं में गुटबंदी शुरू हो गयी है. इस सचिव, संयुक्त सचिव , उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पदों पर भी घमासान मचा है.
सभी उम्मीदवारों का नामांकन वैध
जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए दाखिल 64 उम्मीदवारों के परचे जांचोपरांत वैध पाये गये. विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कुल 64 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था. मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजवल्लभ राव ने बताया कि नामांकन के सभी परचे वैध पाये गये है. गुरुवार को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है.
नाम वापसी के बाद चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जायेगी. जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को विधिज्ञ संघ की चुनाव की तिथि निर्धारित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >