चाईबासा/जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में चार इंजीनियरिंग कॉलेज की निगरानी रखने के लिए विवि की ओर से इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल सेल का गठन किया गया. बुधवार को कोल्हान विवि के सभागार में आयोजित एक बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया.
सेल में इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ आरएन पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया तो आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज जमशेदपुर, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मैरीलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज जमशेदपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ चाईबासा के एक-एक मेम्बर को इस सेल में सदस्य के रूप में रखने का प्रस्ताव पास किया गया. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इंजीनियरिंग कोर्स से जुड़े मामलों में खुद निर्णय लेंगे.
इसके अलावा परीक्षा समय पर लेना, पढ़ाई की व्यवस्था आदि की निगरानी सेल के द्वारा ही रखी जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से कुलपति के अलावा कुलसचिव डॉ आरसी दास, करीम सिटी कॉले के प्राचार्य डॉ एम डी जकीरा, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, एनएसआइबीएम डॉ श्यामानंद झा व विवि के चारों इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे.
7 अप्रैल तक एमसीए में फेल विद्यार्थियों की सूची जमा करें
सभी कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिया गया कि एमसीए के आठवीं सेमिस्टर की परीक्षा में जिन विद्यार्थी का परिणाम खराब हुआ है उसकी सूची आगामी 7 अप्रैल तक जमा करने के लिए कहा गया है. कुलपति ने कहा कि फेल विद्यार्थियों की सूची देखने के बाद परीक्षा के लिए निर्णय लिया जायेगा.
70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
चाईबासा. इंजीनियरिंग, एमबीए व एमसीए विद्यार्थी अब 70 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होती तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. यह निर्णय इस बैठक में ली गयी. जिसमें कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी यदि 70 प्रतिशत कॉलेज में अपनी उपस्थिति नहीं करती तो कोई भी हाल में परीक्षा का फार्म भरने नहीं दिया जायेगा.
