जगन्नाथपुर में कार्रवाई एसडीओ ने जन वितरण की दुकान को किया निलंबित

जगन्नाथपुर : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मझगांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता मो मुख्तार अहमद की दुकान को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है. श्री सिन्हा ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रिपोर्ट देते हुए कहा कि औचक निरीक्षण में राशन-केरोसिन वितरण में अनियमितता […]

जगन्नाथपुर : प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मझगांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने जनवितरण प्रणाली विक्रेता मो मुख्तार अहमद की दुकान को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है. श्री सिन्हा ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को रिपोर्ट देते हुए कहा कि औचक निरीक्षण में राशन-केरोसिन वितरण में अनियमितता पायी गयी. माह फरवरी एवं मार्च का बीपीएल अंत्योदय का चावल एवं जनवरी फरवरी एवं मार्च का केरोसिन तेल कार्ड में अंकित नहीं पाया गया.
कार्डधारियों को दो माह एवं तीन माह केरोसिन वितरण नहीं किया गया. जिसके कारण मो मुख्तार अहमद तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मो मुख्तार अहमद से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >