हैरतअंगेज करतब दिखाने में बाल मंडली अव्वल

चाईबासा : महावीर मंडल चाईबासा की ओर से बुधवार को शहीद पार्क के पास कार्यक्रम का आयोजन कर रामनवमी के दिन हैरतअंगेज खेल दिखाने वाली समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसमें सर्वश्रेष्ठ झांकी में बजरंग दल, बाबा मंदिर, संकट मोचन, सुभाष चंद्र टुंगरी, सर्वश्रेष्ठ झंडा में कुम्हार टोली बजरंग अखाड़ा, गाड़ीखाना, संकट मोचन, […]

चाईबासा : महावीर मंडल चाईबासा की ओर से बुधवार को शहीद पार्क के पास कार्यक्रम का आयोजन कर रामनवमी के दिन हैरतअंगेज खेल दिखाने वाली समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इसमें सर्वश्रेष्ठ झांकी में बजरंग दल, बाबा मंदिर, संकट मोचन, सुभाष चंद्र टुंगरी, सर्वश्रेष्ठ झंडा में कुम्हार टोली बजरंग अखाड़ा, गाड़ीखाना, संकट मोचन, रानी तालाब, अनुशासन में दुर्गा मंदिर, बरकंदाज टोली घसिया मंदिर, जेएमपी चौक, न्यू कॉलोनी संतोषी मंदिर, सर्वश्रेष्ठ बाजा में मोची साई, बरकंदाज टोली घसिया मंदिर, पिल्लई हॉल, सुभाष चौक, सर्वश्रेष्ठ खेल बालमंडली, ग्वाला पट्टी, मेरी टोला, पुलहातु राम मंदिर समिति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
मौके पर अमित जायसवाल, माली राम कुटैता, कैलाश खंडेलवाल, विजय राज यादव, रितेश चिरानिया, अंजय कुमार, चंदन पांडेय, हरकुलस ठाकुर, दिलीप साव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >