हाटगम्हरिया में मंझारी के युवक की मौत

जगन्नाथपुर : सोमवार की सुबह हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर सरकारी तालाब के सामने गड्ढे में एक शव पाया गया. थाना प्रभारी के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने शव देखे जाने की सूचना दी. मृतक की पहचान उसके परिजनों ने आकर की. मृतक मंझारी थानांतर्गत ग्राम पताओते का लक्ष्मण तामसोय है. रविवार की रात लक्ष्मण अपने […]

जगन्नाथपुर : सोमवार की सुबह हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर सरकारी तालाब के सामने गड्ढे में एक शव पाया गया. थाना प्रभारी के अनुसार सुबह कुछ लोगों ने शव देखे जाने की सूचना दी. मृतक की पहचान उसके परिजनों ने आकर की. मृतक मंझारी थानांतर्गत ग्राम पताओते का लक्ष्मण तामसोय है. रविवार की रात लक्ष्मण अपने बहनोई के साथ हाटगम्हरिया के किसी गांव में रिश्तेदार के यहां गया था.
टोंटो निवासी बहनोई वापसी के क्रम में लक्ष्मण को तालाब के पास छोड़कर पेट्रोल भरवाने हाटगम्हरिया पेट्रोल चला आया. वापसी में उसे लक्ष्मण उस स्थान पर नहीं मिला. आसपास देखने के बाद वह वापस अपने घर चला गया. सुबह आया तो उसने लक्ष्मण को मृत पाया व उसकी पहचान की. मृतक के माथे पर चोट के निशान है. पुलिस दुर्घटना व हत्या दोनों संभावनाओं के आधार पर जांच कर कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >