जेएलटी के नाम से पोस्टर फेंक मांगी दो लाख की लेवी

किरीबुरू : बोलानी थाना क्षेत्र के पचरी गांव निवासी राशन दुकानदार श्रीकांत साहू से उनके घर के सामने जेएलटी के नाम से पोस्टर फेंक कर दो लाख रुपये लेवी की मांगी गयी है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी पोस्टर में दी गयी है. एक सादे कागज पर लाल स्याही से पत्र लिखा […]

किरीबुरू : बोलानी थाना क्षेत्र के पचरी गांव निवासी राशन दुकानदार श्रीकांत साहू से उनके घर के सामने जेएलटी के नाम से पोस्टर फेंक कर दो लाख रुपये लेवी की मांगी गयी है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी पोस्टर में दी गयी है.
एक सादे कागज पर लाल स्याही से पत्र लिखा गया है, जिसमें लेवी के पैसे 25 मार्च की शाम सात बजे रेस्ट रूम (मेन रोड) के पास पहुंचाने की बात कही गयी है. पर्चा के बाद से श्रीकांत साहू का परिवार दहशत में है. अब तक पुलिस को इसकी लिखित सूचना नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >