एसीसी दुर्घटना : परिजनों ने 10 लाख मुआवजा व मांगी नौकरी

चाईबासा/झींकपानी : एसीसी कंपनी के मृत ठेका मजदूर शंकर गोप के परिजन को 10 लाख रुपये व एक को स्थायी नौकरी दिलाने के लिए बुधवार को झींकपानी में कंपनी के मजदूर व ग्रामीण एकजुट हो गये. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के नेता जॉन मिरन मुंडा ने 15 दिन में सभी मांगों को पूरा करने को […]

चाईबासा/झींकपानी : एसीसी कंपनी के मृत ठेका मजदूर शंकर गोप के परिजन को 10 लाख रुपये व एक को स्थायी नौकरी दिलाने के लिए बुधवार को झींकपानी में कंपनी के मजदूर व ग्रामीण एकजुट हो गये. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के नेता जॉन मिरन मुंडा ने 15 दिन में सभी मांगों को पूरा करने को कहा है. उन्होंने चेतावनी दी र्है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो एक दिन के सांकेतिक हड़ताल के बाद जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
श्री मुंडा ने कहा कि इसे पूर्व भी कमल बिरुली, बोड़ो पुरती, श्याम प्रसाद तथा योगेश हेंब्रम काम के दौरान घायल हो गये थे. इसमें कमल बिरुली की मौत हो गयी थी. इंद्रजीत कुमार रजक का भी पैर जल गया था. इन सभी को कंपनी की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया. इस संबंध में प्रबंधन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया.
प्रबंधन समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
चाईबासा. एसीसी कंपनी के बॉक्साइट क्रशर मशीन में फंस कर शंकर गोप नामक मजदूर के मौत के मामले में टोंटो पुलिस ने एसीसी प्रबंधन, एसआर एंटरप्राइजेस झींकपानी के ठेकेदार प्रसिद्ध नाग, घटना के समय डय़ूटी पर तैनात अभियंता अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एसीसी के बॉक्साइट क्रशर मशीन में काम करने वाले नीलांबर गोप की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मृतक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च देगी कंपनी : दोराईबुरू
झींकपानी : एसीसी झींकपानी में कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत ठेका मजदूर शंकर गोप के परिजनों से बुधवार को एसीसी कंपनी के अधिकारी मिले. एसीसी के अधिकारी विश्वजीत दोराईबुरू ने मजदूर के बच्चों को कपंनी की ओर से पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की.
इसके साथ ही मृतक की पत्नी को शीघ्र ही नौकरी में लाने का भी भरोसा भी दिया. मृतक की पत्नी सावित्री गोप को दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपये कंपनी की ओर से दिये गये है. प्रबंधन ने बीमा की राशि 4. 63 लाख तथा जनता पॉलिसी के तहत मिलने वाले 3 लाख का भी शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >