घर पहुंची जानी व जाम्बी चाम्पिया

गुवा : सारंडा के लिपुंगा गांव से 6 मार्च को गायब 12 वर्षीय जानी व 14 वर्षीय जाम्बी रविवार को अपने घर पहुंचे गये. इन दोनों के अपहरण की प्राथमिकी गुवा थाना में पिता ने दर्ज करायी थी. दोनों को दिल्ली में रखा गया था. गुवा स्टेशन पर डीएमयू ट्रेन से दोनों पहुंचे थे. दोनों […]

गुवा : सारंडा के लिपुंगा गांव से 6 मार्च को गायब 12 वर्षीय जानी व 14 वर्षीय जाम्बी रविवार को अपने घर पहुंचे गये. इन दोनों के अपहरण की प्राथमिकी गुवा थाना में पिता ने दर्ज करायी थी. दोनों को दिल्ली में रखा गया था. गुवा स्टेशन पर डीएमयू ट्रेन से दोनों पहुंचे थे.
दोनों को रुंगटा ऑफिस के पास छोड़ दिया गया. यहां से पांच किलोमीटर चलकर दोनों लिपुंगा गांव पहुंचे थे. दोनों के अपहरण में एक पारा शिक्षक तथा ठाकुरा गांव की एक महिला का नाम सामने आ रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >