25 किलो का लैंडमाइन मिला
किरीबुरू : सारंडा अंतर्गत किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा-कादोडीह कच्चेव पगडंडी सड़क मार्ग से गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ-197 बटालियन की टीम ने 25 किलो का लैंडमाइन बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने जमीन में दबाकर रखे गये लैंडमाइन को निकालकर निष्क्रिय कर दिया. लैंडमाइन को निष्क्रिय करने में जोरदार धमाका हुआ. इसकी आवाज 4-5 किमी दूर तक सुनी गयी.
सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मनीष मिश्र को सूचना मिली कि कादोडीह गांव के समीप रास्ते में पूर्व से ही नक्सलियों ने लैंडमाइन प्लांट कर रखा है. जिसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला कर बम बरामद किया गया. इस अभियान में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सोनू सिंह, केदार राम (एएसआइ, झारखंड पुलिस) के अलावा ब्रेमो कंपनी के जवान शामिल थे. अभियान सहायक कमांडेंट मनीष मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया.
