शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा

मनोहरपुर : निर्वस्त्र होकर हंगामा मचानेवाले शिक्षक को निलंबन कर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. मनोहरपुर के बीडीओ ने जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजे अनुशंसा पत्र में शिक्षक के कृत्य का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की है. मालूम हो कि मनोहरपुर पावर सब स्टेशन के समीप स्थित थलकोबाद आवासीय विद्यालय […]

मनोहरपुर : निर्वस्त्र होकर हंगामा मचानेवाले शिक्षक को निलंबन कर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. मनोहरपुर के बीडीओ ने जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजे अनुशंसा पत्र में शिक्षक के कृत्य का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा की है.
मालूम हो कि मनोहरपुर पावर सब स्टेशन के समीप स्थित थलकोबाद आवासीय विद्यालय के शिक्षक अमरेश कुमार पांडेय ने नशे की हालत में नंगा होकर स्कूल में उत्पात मचाया था.
जब इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को मिली, तो सभी आवासीय विद्यालय पहुंचे, लेकिन नगA शिक्षक ने उनके साथ भी र्दुव्‍यवहार किया. शिक्षक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >