सोनुवा में व्यापारियों से 50 हजार की लूट

सोनुवा : सोनुवा के उड़नियां व पाताहातु गांव के पास जोजोदा घाटी में गुरुवार को लुटेरों ने हथियार के बल पर व्यापारियों से लगभग 50 हजार रुपये लूट लिये. व्यापारी खरीदारी कर लौट रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर क्षेत्र के व्यापारी वन उत्पाद की खरीदारी कर लौट रहे थे. इसी दौरान […]

सोनुवा : सोनुवा के उड़नियां व पाताहातु गांव के पास जोजोदा घाटी में गुरुवार को लुटेरों ने हथियार के बल पर व्यापारियों से लगभग 50 हजार रुपये लूट लिये. व्यापारी खरीदारी कर लौट रहे थे.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर क्षेत्र के व्यापारी वन उत्पाद की खरीदारी कर लौट रहे थे. इसी दौरान 5-6 अज्ञात हथियारबंद लुटेरे वहां आये और हथियार का भय दिखा कर दो व्यापारियों से करीब 50 हजार रुपये लूट लिय़े इसके बाद लुटरे वहां से घाटी के ऊपर पहाड़ी की ओर भाग गय़े इधर व्यापारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं
मार्च माह में इस तरह की यह दूसरी घटना है़ इससे पूर्व विगत 6 मार्च को सोनुवा-लोढ़ाई मार्ग पर स्थित बुंडूकोचा घाटी में हथियार बंद लुटेरों ने व्यापारियों से करीब 30 हजार रुपये लूट लिये थ़े सोनुवा थाना प्रभारी बृजलाल राम ने इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं होने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >