गुवा : सारंडा के लिपुंगा गांव में दो नाबालिग को घर से भगाने के आरोप में मंगलवार को गुवा थाना में विमल चाम्पिया पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों बच्चों के पिता मरकस चाम्पिया के बयान पर गुवा थाना में मामला दर्ज किया गया है. मरकस चाम्पिया के एक पुत्र का नाम जानो चाम्पिया (14) तथा दूसरे पुत्र का नाम जम्बी चाम्पिया (12) है.
मरकस ने बताया है कि विमल ठाकुरा गांव का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 30 साल है. वह 6 मार्च को उसके बेटे को लेकर भाग गया है. गुवा थाना प्रभारी रामेश्वर राम ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है.
