कमरे में बंद कर पति-सास ने जलाया

एसडीओ-बीडीओ ने घर पर जाकर लिया पीड़िता सपानी का बयान सपानी को बचाने में जुटा प्रशासन, घर से लाकर जमशेदपुर एमजीएम में कराया भर्ती, इलाज शुरू चाईबासा : प्रभात खबर में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद आखिरकार प्रशासन जागा और सपानी की जिंदगी बचाने की पहल शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को उपायुक्त […]

एसडीओ-बीडीओ ने घर पर जाकर लिया पीड़िता सपानी का बयान
सपानी को बचाने में जुटा प्रशासन, घर से लाकर जमशेदपुर एमजीएम में कराया भर्ती, इलाज शुरू
चाईबासा : प्रभात खबर में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद आखिरकार प्रशासन जागा और सपानी की जिंदगी बचाने की पहल शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीओ संतोष कुमार सिन्हा व नोवामुंडी बीडीओ अमरेन डांग ने सपानी के घर जाकर उसका हाल चाल जाना. अधिकारियों ने नियमों के 80 फीसदी से अधिक जल चुकी सपानी का बयान दर्ज किया.
अपने बयान में सपानी ने अधिकारियों को बताया कि ससुराल पुरती दिघिया स्थित उसके घर में ही पति मुन्ना व सास ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया. सपानी का बयान लेने के बाद उसे तत्काल टाटा स्टील के एंबुलेंस से जमशेदपुर के लिए रवाना किया गया. प्रशासन की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने सपानी को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां आपालकालीन चिकित्सा कक्ष में उसका इलाज शुरू हो गया है. सपानी के इलाज पर उसके परिजनों ने राहत महसूस की है.
प्रशासन की इस पहल के बाद सपानी के परिजनों को न्याय मिलने व उसके जीवन रक्षा की उम्मीद जागी है. सपानी का मामला सामने लाने वाली मां शक्ति रुपा महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला पात्रों ने कहा कि डीसी की पहल से न्याय की उम्मीद जगी है. हमें उम्मीद है कि अब सपानी की जिंदगी बचेगी और उसे न्याय भी मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >