मनोहरपुर : मनोहरपुर चिरिया सड़क मार्ग में टिमरा गांव के पास मोटरसाइकिल के धक्के से साइकिल सवार की मौत हो गयी. जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक घायल हो गये. घायलों का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.
दुर्घटना में मृतक साइकिल सवार बड़ा सागजोड़ी गांव का दिनेश गुड़िया(40) है. वहीं घायल मोटरसाइकिल सवार चिरिया अंकुवा गांव निवासी लालसिंह का पुत्र शंकर नाग(24) एवं उसी गांव के सुखराम हुरद का पुत्र आकाश हुरद (18)है. घटना रविवार की दोपहर लगभग एक बजे की है. जानकारी के अनुसार शंकर नाग व आकाश हुरद हीरोहोंडा सीबी जेड मोटरसाइकिल संख्या 3529 से मनोहरपुर से चिरिया जा रहा था. इसी क्रम में टिमरा पुल शेष पेज 15 पर
के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार दिनेश गुड़िया को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों में सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें तीनों घायल हो गये. शंकर व आकाश को चोट आयी पर साइकिल सवार दिनेश खून से लथपथ सड़क पर पड़ा था. जिसे शंकर व आकाश ने उठा कर एक अन्य मोटरसाइकिल के सहारे मनोहरपुर अस्पताल पहुंचाया. परंतु अस्पताल पहुंचते ही दिनेश की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी. दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा गया.
