चाईबासा : एसपी डॉ माइकल राज एस की अगुवाई में रविवार को सदर थाना व पुलिस लाइन में सफाई अभियान चलाया गया. इस क्रम में पूरे थाना परिसर की सफाई की गयी तो जब्त वाहनों को एक किनारे से व्यवस्थित कर रखा गया. सुबह 6 बजे से सफाई अभियान में जुटे पुलिस कर्मचारियों की हैसला अफजाई के लिए एसपी मौजूद रहे.
एसपी ने पुलिस के जवानों को प्रत्येक रविवार को खुद परिसर व आस-पास के क्षेत्र में सफाई करने को कहा. इस मौके पर मौके पर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, थानेदार अनिल सिंह, एएसआइ विनोद कुमार, एएसआइ खान के अलावा कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.
