अतिरिक्त पोषाहार योजना का शुभारंभ
चाईबासा : मध्य विद्यालय नगरपालिका बंगला में झारखंड राज्य मध्याह्न् भोजन प्राधिकरण के तहत शनिवार को अतिरिक्त पोषाहार योजना शुरू की गयी. इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना के अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विपिन लाल दास ने बच्चों को दाल-भात, अंडा, हरा सब्जी देकर मध्याह्न् भोजन योजना की शुरुआत की.
योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रोटीन युक्त भोजन देकर कुषोषण को दूर करना है. योजना में अंडा के लिये प्रति विद्यार्थी 12 रुपये मिलेंगे. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक देवनाथ द्विवेदी, संकुल समन्वयक तपन कुमार दत्ता, नील सिन्हा, ममला बानरा, शिक्षक शिक्षिकाओं में अनिल कुमार सिंह, शबाना खातुन, सनिता मिश्र, मंजू सांडिल, सुषमा खलको व मध्याह्न् भोजन संयोजिका संजु चटर्जी, राधा कारवा, मारी कारवा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
