जेएलएन के सफाई कर्मी की मौत, हंगामा

चक्रधरपुर : पीलिया रोग से जेएलएन कॉलेज के सफाईकर्मी दशरथ मुखी की शुक्रवार की रात मौत हो गयी. दशरथ मुखी को कई दिनों से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती थे. शुक्रवार को दशरथ मुखी को स्वास्थ्य में कुछ सुधार लगा. जिसके बाद वह रात को घर आ गये. परंतु घर में उनकी मौत हो गयी. मौत […]

चक्रधरपुर : पीलिया रोग से जेएलएन कॉलेज के सफाईकर्मी दशरथ मुखी की शुक्रवार की रात मौत हो गयी. दशरथ मुखी को कई दिनों से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती थे. शुक्रवार को दशरथ मुखी को स्वास्थ्य में कुछ सुधार लगा. जिसके बाद वह रात को घर आ गये. परंतु घर में उनकी मौत हो गयी.
मौत के बाद दशरथ मुखी के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचाया. परिजनों के कहा कि समय पर इलाज नहीं होने से दशरथ की मौत हो गयी. अस्पताल में कार्यरत डॉ पी प्रधान से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की. काफी देर तक हंगामा होने के बाद डॉ पी प्रधान ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया. ज्ञात हो कि दशरथ मुखी जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में 2005 से सफाईकर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे. मौत की खबर सुनते ही कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर स्व दशरथ मुखी के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान समेत काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >