करमपदा-जम्बाईबुरू से 15 किलो का लैंड माइन बरामद

चाईबासा : करमपदा-जम्बाईबुरू जंगल से सीआरपीएफ की 197 बटालियन ने सर्च अभियान के दौरान 15 किलो का लैंड माइन कलैता के समीप से बरामद किया है. कमांडेंड जेके ओझा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में सुरक्षा बल नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की नीयत से लगाये गये लैंड माइन की खोज कर रहे […]

चाईबासा : करमपदा-जम्बाईबुरू जंगल से सीआरपीएफ की 197 बटालियन ने सर्च अभियान के दौरान 15 किलो का लैंड माइन कलैता के समीप से बरामद किया है. कमांडेंड जेके ओझा के नेतृत्व में चल रहे अभियान में सुरक्षा बल नक्सलियों द्वारा पुलिस को क्षति पहुंचाने की नीयत से लगाये गये लैंड माइन की खोज कर रहे है. इस क्रम में यह लैंड माइन बरामद किया गया. बरामद लैंड माइन काफी शक्तिशाली बताया जा रहा है. बम निरोधक दस्ते ने उसे विस्फोट कराकर खत्म कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >